Tuesday, April 15, 2025
Tuesday, April 15, 2025
Homeहरियाणाटोहाना में दिव्यांग ने सल्फॉस खाकर दी जान: ससुराल वालों से...

टोहाना में दिव्यांग ने सल्फॉस खाकर दी जान: ससुराल वालों से परेशान होकर उठाया कदम, पत्नी समेत 5 पर केस – Tohana News



हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जाखल की बाजीगर बस्ती में रहने वाले एक दिव्यांग व्यक्ति ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर जहर खा लिया। मृतक की पहचान मनदीप के रूप में हुई है, जो दोनों पैरों से दिव्यांग था। घटना 5 अप्रैल

.

ससुराल से लौट, सीधा गया छत पर

जानकारी के अनुसार मनदीप को अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल बुलाया गया। अगले दिन जब वह घर लौटा, सीधे छत पर चला गया। वहां उसने सल्फॉस खा लिया। मृतक के भाई कुलवंत ने बताया कि मनदीप ने ससुराल वालों द्वारा अपमानित किए जाने की बात कही थी। मनदीप की हालत बिगड़ने पर उसे टोहाना के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जाखल पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पटियाला के तहसील पातडा के गांव चिचर की रहने वाली मृतक की पत्नी सुखी देवी, ससुर बलकार सिंह, सास कांतों देवी, चाची सास बिरो देवी और दादी सास दारों देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाई को जलील किया

उसने पुलिस को कहा कि उसके भाई की मौत का कारण उसकी पत्नी सुखी देवी, ससुर बलकार सिंह, सास कांतो, चाची सास बीरो देवी व दादी सास दारो देवी द्वारा इकट्ठे होकर उसके भाई को जलील व शर्मसार करके मरने के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 , 3 (5) के तहत केस दर्ज कर लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular