ठाणे15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार का रहने वाला है।
महाराष्ट्र के ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने शव को 6वीं मंजिल के अपने फ्लैट की बाथरूम की खिड़की से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने 20 साल के आरोपी आसिफ अकबर मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है।
ठाणे पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात को मुंब्रा इलाके के सम्राट नगर इलाके के में हुई। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन चीफ यासीन तड़वी ने बताया कि घटना की जानकारी रात 11.48 बजे मिली थी। जिस इमारत में यह घटना हुई वो 10 मंजिला है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार के बांका जिले के सुल्तानपुर का रहने वाला है। वो खिलौना देने का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था। इसके बाद 6वीं मंजिल पर मौजूद अपने फ्लेट में उसने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ POCSO, हत्या, सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के फ्लैट की तलाशी ली गई। वहां से सबूत मिले हैं। आरोपी ने बिल्डिंग के पीछे मौजूद नाले में शव फेंका था। आस-पास रहने वाले लोगों ने तेज आवाज सुनी थी। इसके बाद लोगों ने शव देखा था।

दुर्ग में चाचा ने सगी भतीजी से रेप के बाद उसकी हत्या की थी।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 6 साल की बच्ची की हत्या
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 6 साल की बच्ची रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी थी। शाम 7.30 बजे सूचना मिली की बच्ची की लाश एक कार में मिली थी। ये कार दादी के घर के बाहर ही खड़ी थी।
परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को डिक्की से बाहर निकाला था। इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली थी। बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के अंदर सीट के नीचे पड़ी थी। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी। परिजन बच्ची को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।े
पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि बच्ची के साथ उसके सगे चाचा ने रेप किया था। इसके बाद हत्या कर दी थी। बच्ची के निजी अंगों को सिगरेट से दागा गया था। पूरी खबर पढ़ें…
…………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
युवक ने बीच सड़क लड़की को गलत तरीके से छुआ: कर्नाटक के गृहमंत्री बोले- बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं आम बात

बेंगलुरु के एक वायरल वीडियो में युवक सड़क पर दो लड़कियों के पास जाकर उन्हें गलत तरीके से छूकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट इलाके का है। घटना 3 अप्रैल की है। सोमवार को जब कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- इस तरह की घटनाएं बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में होती रहती हैं। पूरी खबर पढ़ें…