सतना जिले के चित्रकूट उप वन मंडल के मझगवां रेंज में मंगलवार-बुधवार की रात को एक तेंदुए ने हिरण का शिकार किया। यह पूरी घटना वन विभाग के ट्रैप कैमरों में कैद हो गई।
.
वन विभाग के कर्मचारी टाइगर्स की सुरक्षा के लिए गश्त कर रहे थे। उन्होंने देखा कि एक तेंदुआ हिरण का पीछा कर रहा था। हिरण ने अपनी जान बचाने के लिए करीब 4 किलोमीटर तक भागने की कोशिश की। अमिरती गांव की सीमा के पास तेंदुए ने हिरण को पकड़ लिया और शिकार कर लिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बाद में हिरण के अवशेषों को जलाकर नष्ट कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में डर का माहौल है। मझगवां रेंज हिंसक और शाकाहारी वन्य प्राणियों का प्राकृतिक आवास है। यहां इस तरह की घटनाएं प्राकृतिक खाद्य श्रृंखला का हिस्सा मानी जाती हैं।