Tuesday, April 29, 2025
Tuesday, April 29, 2025
Homeबिहारगया में हत्या के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार: जंगल में...

गया में हत्या के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार: जंगल में मिला था युवक का शव, अफीम और पैसों की लेन-देन की वजह से हुई हत्या – Gaya News



गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस की टीम।

गया जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई हत्या मामले में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जंगल में शव मिलने की सूचना पर पुलिस एक्शन में आई। सभी आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। इसकी पुष्टि SSP शैलेन्द्र सिंह ने

.

दरअसल, 7 अप्रैल को ग्राम अंबाखार धोबिया के जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। थानाध्यक्ष रौशनगंज मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी केशव साव के बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की। SSP के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम भी गठित की गई थी। FSL और तकनीकी टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

आपराधिक इतिहास की जांच जारी

छानबीन और सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने चार अभियुक्तों विकास कुमार (अंबाखार, रौशनगंज), मंटू कुमार, सुनील यादव और अशोक यादव (तीनों लेंजबा नौकाडीह, थाना हंटरगंज, चतरा, झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृतक को अफीम दिलाने के बहाने जंगल बुलाया गया था। वहीं पैसों को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में हत्या कर दी गई। फिलहाल इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पकड़े गए अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular