Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeराज्य-शहरछतरपुर में शादी के दौरान छज्जा गिरा: 3 और 6 साल...

छतरपुर में शादी के दौरान छज्जा गिरा: 3 और 6 साल के दो बच्चे घायल, एक गंभीर; समय पर नही मिली एम्बुलेंस – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर के घटरा गांव में शनिवार सुबह 8 बजे एक शादी समारोह के दौरान छत का छज्जा गिरने से दो मासूम घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग दोनाें को स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

.

घटना के संबंध में सुरेश रजक ने बताया कि शनिवार को उसके भाई की बेटी की शादी थी। मंडप की सजावट का काम चल रहा था। बच्चे घर में खेल रहे थे, तभी अचानक छत की दीवार टूट गई। हादसे में उनका 3 साल का बेटा शनि और 6 साल की बच्ची शानू घायल हो गई। दोनों बच्चे छज्जे के नीचे खेल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

जिला अस्पताल में इलाज जारी

घायलों कोगौरिहार अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने शानू की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस की अनुपलब्धता के कारण दोनों बच्चों को किराए के वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों के सिर, नाक, कान और प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।

जिला अस्पताल के डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने बताया

दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। शानू की स्थिति अधिक गंभीर है। दोनों बच्चों का इलाज जारी है।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular