Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्य-शहरडोल ग्यारस पर निकाली भगवान कृष्ण की शोभायात्रा: बाल रूप को...

डोल ग्यारस पर निकाली भगवान कृष्ण की शोभायात्रा: बाल रूप को डोल में बैठाकर करवाया भ्रमण, 75 साल से चल रही परंपरा – Betul News


डोल ग्यारस के अवसर पर शनिवार को जिले में भगवान श्रीकृष्ण के डोल की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने भगवान के बाल रूप को इस यात्रा में विराजित किया था। यह यात्रा बीते 75 साल से निरंतर चल रही है।

.

बैतूल के श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज और श्री राम मंदिर रामनगर द्वारा प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा, पूजन और आरती कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पंडित नरेश शर्मा, नितिन शर्मा (पप्पू महाराज) राकेश मौर्य, योगु महाराज भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी।

मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि लगभग 75 वर्ष पहले किशनलाल शर्मा, राधे महाराज, लल्लू भार्गव, दुलीचंद पालीवाल ने इस श्रीकृष्ण शोभायात्रा शुरू की थी। यह शोभायात्रा परंपरागत रूप से आज तक निरंतर निकाली जा रही है। डोल में भगवान श्री कृष्ण को बाल गोपाल के रूप में विराजित कर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह शोभा यात्रा श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज में पहुंचती है। जहां आरती और प्रसाद वितरण के साथ समापन होता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular