Wednesday, April 16, 2025
Wednesday, April 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में मस्जिद के पास खाली प्लॉट में लगी आग: नमाज...

मेरठ में मस्जिद के पास खाली प्लॉट में लगी आग: नमाज के दौरान मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने पाया काबू – Meerut News


मेरठ13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र में स्थित अल्लादाद मस्जिद के पास एक खाली प्लॉट में शनिवार की शाम अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब मस्जिद में नमाज चल रही थी।

आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर मस्जिद में मौजूद नमाजियों और आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पा लिया। सौभाग्य से आग मस्जिद तक नहीं पहुंची। अगर ऐसा होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। क्योंकि उस समय मस्जिद में कई लोग नमाज अदा कर रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular