Tuesday, April 15, 2025
Tuesday, April 15, 2025
Homeबिहारफसल बर्बाद होने पर मिले सहायता : राहुल - Sitamarhi News

फसल बर्बाद होने पर मिले सहायता : राहुल – Sitamarhi News



.

बिहार भाजपा राज्य परिषद सदस्य राहुल कुमार सिंह ने बेमौसम बारिश से फसलों की तबाही पर चिंता जताई है। कहा कि सीतामढ़ी और शिवहर में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, दलहन, मक्का, आम और लीची की फसलें बर्बाद हो गई हैं। खरीफ के बाद फिर से किसानों को बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है।

भाजपा नेता राहुल सिंह ने जिला प्रशासन से सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की। कहा कि आपदा के तत्काल बाद उन्होंने टीम बनाकर सीतामढ़ी-शिवहर जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान पानी में डूबे फसलों को देखा और किसानों से जानकारी ली। इस आपदा से सभी किसान काफी दुखी मिले। गेहूं फसल की सबसे अधिक बर्बादी हुई है। कहा कि बिहार सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। कई योजनाएं चल रही हैं। इस आपदा में योजनाओं के जरिए किसानों को मदद मिलनी चाहिए। बताया कि हाल के दिनों में दोनों जिलों में तेज बारिश, आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। खेतों में तैयार फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। इससे किसान बेहद दुखी हैं। अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। गेहूं और दलहन की फसल पानी नहीं झेल सकती। इनकी पूरी बर्बादी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular