Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeराज्य-शहरबालाघाट में मनाया खालसा पंथ की स्थापना दिवस: बैसाखी पर्व पर...

बालाघाट में मनाया खालसा पंथ की स्थापना दिवस: बैसाखी पर्व पर सिख समाज ने किया गुरुद्वारे में कीर्तन और लंगर – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट में सिख समाज ने बैसाखी का पर्व खालसा पंथ साजना दिवस के रूप में श्रद्धा से मनाया गया। गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और अखंड पाठ साहिब की सेवा का आयोजन किया गया। रागी जत्था की ओर से शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी गई।

.

बैसाखी का पर्व सिख धर्म में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने पंच प्यारों को अमृतपान कराकर सिख समाज की नींव रखी थी।

शबद कीर्तन करते सिख बच्चे।

सभा प्रतिनिधि ने दी अहम जानकारी

श्री गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के प्रतिनिधि सतनाम सलूजा ने बताया कि पंजाब के अनंतपुर में गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। आज भी सिख समाज गुरु गोबिंद सिंह जी के बताए मार्ग पर चलता है। कार्यक्रम में दिन और रात्रि में गुरु के प्रसाद के रूप में लंगर की सेवा की गई। साध संगत के साथ-साथ आम लोगों ने भी लंगर का लाभ लिया।

गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंची महिलाएं।

गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंची महिलाएं।

वैशाखी पर्व पर गुरुद्वारे को सजाया गया।

वैशाखी पर्व पर गुरुद्वारे को सजाया गया।

लंगर में प्रसादी ग्रहण करते समाजजन।

लंगर में प्रसादी ग्रहण करते समाजजन।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular