शिवपुरी के अहीर मरोरा गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 18 साल के युवक का शव मिला। बिजली के तार के चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
मृतक की पहचान अंकेश योगी के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात की है। अंकेश घर से बाहर गया था। खराब मौसम के कारण वो देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 3 बजे गांव के बाहर पड़ा मिला। उसके पास बिजली का तार पड़ा था। उसके हाथ पर जलने के निशान थे।
करंट लगने से मौत की आशंका परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने रविवार सुबह उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।