Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा में 2 दिन मौसम साफ, गर्मी बढ़ी: रोहतक सबसे गर्म,...

हरियाणा में 2 दिन मौसम साफ, गर्मी बढ़ी: रोहतक सबसे गर्म, पारा 38 डिग्री, जींद के तापमान में सबसे ज्यादा उछाल – Bhiwani News



हरियाणा में 2 दिन तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश का असर मौसम पर जरूर देखने को मिलेगा। 14-15 अप्रैल को तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 16 अप्रैल से गर्मी फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

.

रविवार को हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसके बाद अधिकतम तापमान सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

13 अप्रैल को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान जिला — अधिकतम तापमान चंडीगढ़ — 34.9 डिग्री अंबाला — 36.6 डिग्री हिसार — 37.8 डिग्री करनाल — 35.5 डिग्री नारनौल — 36.7 डिग्री रोहतक — 38 डिग्री सिरसा — 37 डिग्री चरखी दादरी–36.2 डिग्री फरीदाबाद — 36 डिग्री गुरुग्राम — 34.7 डिग्री जींद — 36.2 डिग्री महेंद्रगढ़ — 37 डिग्री पानीपत — 35 डिग्री सोनीपत — 35.7 डिग्री

24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे में बदले मौसम की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जींद जिले के अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। जहां 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को मौसम साफ रहा। वहीं प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular