पुष्पेंद्र कुमार तिवारी, बलिया1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
बलिया के कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार और नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
आयोजित गोष्ठी में डीएम ने कहा कि शिक्षा जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। शिक्षा के महत्व को समझने से पूरी जिंदगी बदल जाती है। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा।
समानता का मिला अधिकार डॉ. अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधान का अध्ययन कर अच्छी बातों को भारतीय संविधान में शामिल किया। उन्होंने राज्य को एक लोक कल्याणकारी राज्य के रूप में परिभाषित किया और नागरिकों को स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार दिया। मुख्य राजस्व अधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने बाबा साहब के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। नगर मजिस्ट्रेट ने कविता के माध्यम से बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।