Monday, April 21, 2025
Monday, April 21, 2025
Homeमध्य प्रदेशमुरैना में डीजे बजाने पर गोलीबारी, एक की मौत: पीएम हाउस...

मुरैना में डीजे बजाने पर गोलीबारी, एक की मौत: पीएम हाउस के बाहर जाटव समाज का हंगामा; पीड़ित परिवार ने रखीं पांच मांगें – Morena News


मुरैना जिले के हिंगौना खुर्द गांव में अंबेडकर जयंती पर निकली रैली के दौरान डीजे बंद करने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद गुर्जर समाज के लोगों की ओर से की गई गोलीबारी में संजय पिप्पल की मौत हो गई। एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है, जबकि एक अन्य को म

.

देर रात 10 लोगों पर केस, 3 गिरफ्तार

मामले में देर रात सिविल लाइन पुलिस ने गिर्राज गुर्जर, धर्मवीर गुर्जर, महेंद्र गुर्जर समेत 10 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन आरोपियों – महेंद्र गुर्जर, तहसीलदार गुर्जर और गब्बर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीएम हाउस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया।

परिजनों ने रखी यह मांगे

मृतक के परिजनों ने सीएसपी दीपाली चंदोरिया और एसडीएम भूपेंद्र सिंह को सौंपे ज्ञापन में परिवार की सुरक्षा के लिए बंदूक लाइसेंस, आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आरोपियों के अवैध निर्माण को तोड़ने और उनके बंदूक लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।

यह था मामला

बता दें कि, घटना रात करीब 10 बजे की है। मुरैना में अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। गोलियां चल गईं। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

इसके बाद जाटव समाज के लोगों ने विरोध स्वरूप शव को उठाने से मना कर दिया। एफआईआर दर्ज होने और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही रात ढाई बजे पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जा सकी।

परिजनों को समझाइश देते पुलिस अधिकारी।

परिजनों को समझाइश देते पुलिस अधिकारी।

स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में

एडीएम सीबी प्रसाद ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस-प्रशासन स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहा है।

सीएसपी दीपाली चंदेलिया ने बताया-

QuoteImage

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हिंगोना गांव में अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद में गुर्जर समुदाय के लोगों ने जाटव समुदाय पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में संजय सेमिल की मौत हो गई, जबकि रानू जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों – तहसीलदार गुर्जर, महेंद्र गुर्जर और गब्बर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। शेष सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

QuoteImage

यह भी पढ़ें…

दो पक्षों में फायरिंग, एक की मौत, दो घायल:मुरैना में अंबेडकर जयंती की रैली में डीजे बजाने पर विवाद; गांव में भारी पुलिस बल तैनात



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular