Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी की मौत में जेल, बाहर आकर लगाई फांसी: 2 साल...

पत्नी की मौत में जेल, बाहर आकर लगाई फांसी: 2 साल पहले महिला ने किया था सुसाइड, 3 महीने पहले छूटा था – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटना की जानकारी देते परिजन।

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान ठार पूठा निवासी पूरन के रूप में हुई है।

पूरन की शादी ढाई साल पहले हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उसकी पत्नी मीना ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली थी। मीना के परिजनों ने पूरन पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में पूरन को जेल भी जाना पड़ा था।

तीन महीने पहले ही पूरन जेल से रिहा हुआ था। जेल से लौटने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। वह किसी से बात नहीं करता था और हमेशा अपनी पत्नी की याद में खोया रहता था।

घटना की जानकारी देते परिजन।

घटना की जानकारी देते परिजन।

बंद कमरे में मिला शव सोमवार को पूरन का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि पत्नी के वियोग में उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular