Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeहरियाणाहिसार में किसानों ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति का फूंका पुतला: बोले-कृषि समझौते...

हिसार में किसानों ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति का फूंका पुतला: बोले-कृषि समझौते से नुकसान की आशंका, मुक्त व्यापार की संभावना बढ़ी – Hisar News



हिसार में अमेरिकी उपराष्ट्रपति का पुतला दहन करते किसान।

हिसार के लघु सचिवालय के सामने अखिल भारतीय किसान सभा ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान सभा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह नम्बरदार न

.

मक्का उत्पादक किसान प्रभावित

वर्तमान में अमेरिकी कृषि उत्पादों पर भारी कर के कारण भारतीय बाजार में इनकी मांग बहुत कम है। किसान नेताओं का आरोप है कि भारत सरकार अमेरिकी दबाव में कृषि समझौते के लिए तैयार हो रही है। इस समझौते से डेयरी, मछली पालन, सेब, कपास, धान, चना और मक्का उत्पादक किसान प्रभावित होंगे।

अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान संगठनों ने गांव, तहसील और जिला स्तर पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति का पुतला दहन किया। किसान प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसमें पिछले सप्ताह फसलों में आग से हुए नुकसान के लिए 70 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजे की मांग भी शामिल थी।

नारेबाजी में ये रहे शामिल

कार्यक्रम में किसान नेता मांगेराम गोदारा और जिला सचिव सतबीर सिंह धायल समेत छोटू राम फगेडिया, गुलाब पूनिया, सुरेश धानक, राजेन्द्र गोदारा, शीशराम कुलरिया, युवा किसान नेता सुनील काजला, जगदीश पूनिया और वेद प्रकाश बिश्नोई उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular