आशीष | बागपत10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यमुना खादर में फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार किए गए।
बागपत के नेथला गांव की यमुना खादर में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह पहले नकाबपोश बदमाशों ने प्रमोद और राजेंद्र पर फायरिंग की थी। प्रमोद को छाती में गोली लगी थी, जिसे मेरठ अस्पताल रेफर किया गया। राजेंद्र को मारपीट में गंभीर चोटें आईं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी यमुना में अवैध खनन करने वालों को डरा-धमकाकर भगाना चाहते थे। वे खुद वहां अवैध खनन करना चाहते थे। इसी विवाद में उन्होंने प्रमोद और राजेंद्र पर हमला किया।
पुलिस ने फैजपुर निनाना के शेखर, सौरभ और रितिक तथा मलकपुर के शुभम को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी अवैध खनन से पैसा कमाना चाहते थे। इसी को लेकर विवाद हुआ। दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं पुलिस अवैध खनन करने वाले लोगों को भी चिन्हित कर उन पर सख्त कार्रवाई करेगी।