Tuesday, April 22, 2025
Tuesday, April 22, 2025
Homeविदेशअमेरिकी उपराष्ट्रपति खुली जिप्सी से आमेर महल घूमेंगे: एक हथिनी आशीर्वाद...

अमेरिकी उपराष्ट्रपति खुली जिप्सी से आमेर महल घूमेंगे: एक हथिनी आशीर्वाद देगी, दूसरी माला पहनाएगी; चांदी के सिंहासन पर खाना परोसा जाएगा – Jaipur News


अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस अपने चार दिवसीय दौरे पर 21 अप्रैल की रात जयपुर पहुंच गए। वेंस रामबाग पैलेस में रुके हैं। वे आज (मंगलवार) अपने परिवार के साथ आमेर महल देखने जाएंगे।

.

वेंस सपरिवार अमेरिकी सुरक्षा जवानों के घेरे में सुबह 8.30 बजे आमेर महल के लिए रवाना होंगे। हाथी स्टैंड से स्पेशल खुली जिप्सी में आमेर महल ले जाया जाएगा। जिप्सी से ही महल के बाहरी हिस्से के साथ ही मावठा सरोवर (आमेर महल के नीचे कृत्रिम झील) और केसर क्यारी बाग का दीदार करेंगे। इसके बाद वेंस जिप्सी से ही जलेब चौक जाएंगे। यहां दो हथिनियां पुष्पा और चंदा वेंस परिवार का स्वागत करेंगी।

पुष्पा देगी आशीर्वाद, चंदा पहनाएगी माला दोनों हथिनियों को पारंपरिक गहने और पोशाक से श्रृंगार किया गया है। पुष्पा (हथिनी) जेडी वेंस को आशीर्वाद देगी। चंदा (हथिनी) उन्हें फूलों की माला पहनाएगी। महावत बल्लू खान ने बताया- दोनों हथनियों को 350 साल से ज्यादा पुराने गहने पहनाए गए हैं। इसमें कंठा, पायजेब आदि पारंपरिक आभूषण शामिल हैं।

राजस्थानी लोक कलाकार वेंस के स्वागत में परफॉर्मेंस देंगे। इसके बाद गाइड उन्हें आमेर महल की विजिट करवाएंगे। लगभग 1 घंटे तक वेंस अपने परिवार के साथ आमेर महल देखेंगे। इसके बाद महल परिसर में बने 1135 एडी रेस्टोरेंट में उनके लिए ब्रेकफास्ट की व्यवस्था की गई है। चांदी के सिंहासन पर उन्हें खाना परोसा जाएगा। इसके बाद वेंस पन्ना-मीना कुंड और अनोखी म्यूजियम देखने भी पहुंचेंगे। सुबह 11.30 बजे तक वेंस का आमेर विजिट का कार्यक्रम पूरा होगा।

जयपुर के बड़ी चौपड़ पर भारत के साथ अमेरिकी झंडे भी लगाए गए हैं।

जयपुर के बड़ी चौपड़ पर भारत के साथ अमेरिकी झंडे भी लगाए गए हैं।

हथिनियों पर नेचुरल कलर से जयपुर की खास चित्रकारी की गई। यही हथिनियां विदेशी मेहमान का स्वागत करेंगी।

हथिनियों पर नेचुरल कलर से जयपुर की खास चित्रकारी की गई। यही हथिनियां विदेशी मेहमान का स्वागत करेंगी।

जयपुर के आमेर महल परिसर में बना 1135 एडी रेस्टोरेंट और इसमें रखा चांदी का सिंहासन।

जयपुर के आमेर महल परिसर में बना 1135 एडी रेस्टोरेंट और इसमें रखा चांदी का सिंहासन।

राजस्थानी व्यंजन परोसे जाएंगे वापस रामबाग पैलेस जाते वक्त रास्ते में ऐतिहासिक जलमहल, हवामहल, जयपुर के गुलाबी रंग और परकोटे के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। दोपहर लगभग 12 से 12:15 के बीच में जेडी वेंस एक बात फिर होटल रामबाग पैलेस पहुंचेंगे। यहां वह अपने परिवार के साथ लंच करेंगे। इस दौरान उन्हें राजस्थानी व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

दोपहर में कुछ देर आराम के बाद वेंस एक बार फिर दोपहर 2:45 पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर पहुंचेंगे। यहां अमेरिकी बिजनेस सबमिट है। इसमें जेडी वेंस की स्पीच होगी। इसके बाद वेंस होटल रामबाग पैलेस पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। इसके बाद देर शाम वेंस अपने परिवार के साथ वक्त बिताएंगे।

——-

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे की यह खबर भी पढ़िए…

अमेरिकी उपराष्ट्रपति का जयपुर दौरा,कपड़े से ढका परकोटे का गलियारा:चार दिन वेंस जहां जाएंगे, ट्रैफिक बंद रहेगा; कैमरों से रखी जाएगी नजर

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस सोमवार की रात 9.30 बजे जयपुर पहुंच गए। वेंस चार दिन (21 से 24 अप्रैल) रुकेंगे। उनके दौरे से पहले चौराहों और आमेर महल की दीवारों को सजाया गया है। परकोटे में वेंस के गुजरने वाले रास्तों पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर सफेद कपड़े से ढक दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular