Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeराज्य-शहरपर्यटन विभाग ने दी 2.5 लाख की हाईटेक रोड बाइक: MP...

पर्यटन विभाग ने दी 2.5 लाख की हाईटेक रोड बाइक: MP की साइकिल यात्री आशा मालवीय हुईं सम्मानित, महिला सशक्तिकरण का करेंगी प्रचार – rajgarh (MP) News


राजगढ़ की बेटी आशा मालवीय को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग से बड़ा समर्थन मिला है। विभाग ने उन्हें 2.5 लाख रुपए की आधुनिक रोड बाइक प्रदान की है। यह बाइक भोपाल में पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी और पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक इलैयाराजा टी ने सौंपी।

.

आशा ने बताया कि वह इस बाइक से पचमढ़ी की यात्रा करेंगी। वहां से भोपाल लौटेंगी। यात्रा के दौरान वह मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के करीब 10 जिलों के होटल्स का दौरा करेंगी। इन होटल्स में विदेशी महिला पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं का प्रचार करेंगी।

महिलाओं में यात्रा को लेकर डर को दूर करना उद्देश्य आशा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में यात्रा को लेकर व्याप्त डर को दूर करना है। वह पहले भी कई राज्यों की साइकिल यात्रा कर चुकी हैं। हर जगह उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया है। अगले महीने वह और बड़ी योजनाओं की घोषणा करेंगी। पर्यटन विभाग के इस सहयोग से उनके मिशन को नई दिशा मिली है।

देखिए तस्वीरें…

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पिता की मौत के बाद मां ने मजदूरी कर पाला; अबतक जीत चुकी 20 मैराथन

राजगढ़ की साइकिलिस्ट और नेशनल एथलीट आशा मालवीय का, जो 20 से ज्यादा मैराथन जीत चुकी हैं और साइकिल से पूरे देश का भ्रमण कर चुकी हैं। 2 साल में 44 हजार 500 किमी साइकिलिंग कर चुकी आशा को 25 मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति भी सम्मानित कर चुके हैं।… पूरी खबर पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular