Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeमध्य प्रदेशमुरैना के अभिषेक ने UPSC में हासिल की 38वीं रैंक: दिल्ली...

मुरैना के अभिषेक ने UPSC में हासिल की 38वीं रैंक: दिल्ली में नौकरी के साथ की तैयारी, बचपन से था IAS बनने का सपना – Morena News


यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल परिणाम मंगलवार को जारी किए गए। इस बार मुरैना के अभिषेक शर्मा ने 38वीं रैंक हालिस किया है। अभिषेक ने दिल्ली में नौकरी करते हुए यह उपलब्धि अर्जित की है। उन्होंने अपने माता-पिता और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

.

नवोदय विद्यालय के शिक्षक के बेटे हैं अभिषेक

अभिषेक शर्मा के पिता अशोक शर्मा जवाहर नवोदय विद्यालय में अंग्रेजी के शिक्षक हैं। वे वर्तमान में मुरैना जिले के जौरा स्थित नवोदय विद्यालय में पदस्थ हैं। मूल रूप से आगरा जिले के ताल का पुरा (बामौनी गांव) के निवासी हैं और अब आगरा के शमशाबाद रोड स्थित बादवा रीजेंसी कॉलोनी में उनका मकान है।

अपने माता-पिता के साथ अभिषेक शर्मा।

धौलपुर से 10वीं, भोपाल से इंजीनियरिंग

अभिषेक ने अपनी 10वीं की पढ़ाई धौलपुर (राजस्थान) के नवोदय विद्यालय से 2016 में पूरी की। इसके बाद 12वीं के बाद उनका चयन भोपाल के मैनिट (NIT) में हुआ, जहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई 2018-2021 के बीच पूरी की। इंजीनियरिंग के बाद अभिषेक ने दिल्ली-गुड़गांव की डिलाइट डाटा एंट्री कंपनी में एक वर्ष नौकरी की।

दूसरे प्रयास में मिली सफलता

अभिषेक के पिता अशोक शर्मा ने बताया कि यह अभिषेक का दूसरा प्रयास था। पहली बार वे प्रिलिम्स परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और नौकरी के साथ-साथ सिविल सेवा की तैयारी जारी रखी। इस बार 38वीं रैंक हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि संकल्प और मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

बचपन से था IAS बनने का सपना

पिता अशोक शर्मा ने बताया कि अभिषेक का बचपन से ही IAS बनने का सपना था। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने यह ठान लिया था कि उन्हें प्रशासनिक सेवा में जाना है। नौकरी के साथ पढ़ाई करना बड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्होंने समय प्रबंधन, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular