जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर आज एक हादसा हुआ। काउंटर की दीवार से टाइल्स अचानक गिर गईं। इस हादसे में एक महिला यात्री और एक सरकारी कर्मी घायल हो गए।
.
भलुआ चरघरा की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी चंडीगढ़ जाने के लिए टिकट बुक कराने आई थीं। टाइल्स गिरने से उनके सिर में चोट आई है। सोनो प्रखंड के कृषि विभाग में काम करने वाले राहुल राय को भी चोटें आईं।
महिला यात्री जख्मी हुई है।
सुरक्षा के उपाय की यात्री ने की मांग
घटना के समय आरक्षण खिड़की के पास लोग खड़े थे। टाइल्स गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को काउंटर के अंदर ले जाकर रेलवे अस्पताल को सूचना दी। स्वास्थ्यकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
यात्रियों ने स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि स्टेशन की बुनियादी संरचनाओं की नियमित जांच नहीं होती। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से तुरंत मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग की है।