Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeमध्य प्रदेशहमीदिया से निकाल गए कर्मचारियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: बोले-...

हमीदिया से निकाल गए कर्मचारियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: बोले- चार महीने का वेतन नहीं दिया और बिना गलती नौकरी से निकाला दिया – Bhopal News



हमीदिया अस्पताल से 20 जनवरी को करीब 270 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसके पीछे बजट की कमी का हवाला दिया था। जिसके बाद प्रभावित कर्मचारियों ने अस्पताल में धरना प्रदर्शन भी किया था। अब इन कर्मचारियों ने मदद के लिए

.

वेतन मांगा तो गई नौकरी

कर्मचारियों ने पत्र में लिखा है कि कंपनी ने उनका चार माह का वेतन रोक रखा है। इसके चलते परिवार का भरण-पोषण करना अब मुश्किल होता जा रहा है। उनका कहना है कि जब उन्होंने बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, तो उन्हें टारगेट कर नौकरी से निकाल दिया गया।

कर्मचारियों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार

पत्र में कर्मचारियों ने कहा है कि जिन 270 कर्मचारियों को निकाला गया है। उनमें 3 से लेकर 15 साल पुराने कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा यह वो कर्मचारी हैं, जिन्होंने कोविड काल में दिन-रात ड्यूटी की है। कर्मचारियों ने कलेक्टर से मांग की है कि वे उन्हें अटका हुआ वेतन दिलाएं। साथ ही सभी निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी में रखवाएं।

ये खबर भी पढ़ें…

CMHO ने हड़ताल के लिए कुछ संगठनों को ठहराया जिम्मेदार भोपाल के अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य विभाग ने चुप्पी तोड़ी है। विभाग ने हड़ताल के लिए कुछ संगठनों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही दावा किया है कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं। वहीं, जेपी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular