Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
HomeबिहारUPSC में सीतामढ़ी के राज कृष्ण की 8वीं रैंक: टॉप-20 में...

UPSC में सीतामढ़ी के राज कृष्ण की 8वीं रैंक: टॉप-20 में बिहार के 3 कैंडिडेट; जमुई की संस्कृति की 17वीं रैंक,SDM से IAS अफसर बनेंगे हेमंत – Bihar News


संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 1009 कैंडिडेट्स मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, जमुई के तीन सहित बिहार के 13 कैंडिडेट मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। इनमें से 3 टॉप 20 मे

.

पिछले साल यानी 2023 में बिहार के कुल 32 कैंडिडेट ने यूपीएससी एग्जाम में सफलता प्राप्त की थी। 6 कैंडिडेट ने टॉप 100 में स्थान बनाया था। हाईएस्ट रैंक 19वीं थी। वहीं साल 2022 में बिहार की इशिता किशोर ऑल इंडिया टॉपर बनी थीं।

इस साल UPSC क्रैक करने वाले कैंडिडेट्स

UPSC के टॉप 5 रैंकर्स:

1. शक्ति दुबे – प्रयागराज, बायोकेमिस्ट्री ग्रेजुएट (इलाहाबाद यूनिवर्सिटी), पॉलिटिकल साइंस व IR ऑप्शनल

2. हर्षिता गोयल – हरियाणा मूल, वडोदरा निवासी, CA, सामाजिक कार्यों से जुड़ी

3. अर्चित पराग डोंगरे – VIT वेल्लोर से B.Tech, ऑप्शनल: फिलॉसफी

4. मार्गी चिराग शाह – गुजरात से कंप्यूटर इंजीनियरिंग, ऑप्शनल: समाजशास्त्र

5. आकाश गर्ग – GGSIPU, दिल्ली से B.Tech, ऑप्शनल: समाजशास्त्र

कुल 1009 कैंडिडेट्स UPSC CSE में सिलेक्‍ट हुए हैं। इसमें जनरल के 335, EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 109, OBC के 318 , SC यानी अनुसूचित जाति के 160 और ST यानी अनुसूचित जनजाति के 87 कैंडिडेट्स सिलेक्‍ट हुए हैं।

टॉप 25 कैंडिडेट्स में 11 महिलाएं और 14 पुरुष

UPSC टॉपर्स की टॉप 5 लिस्‍ट में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं। UPSC ने कहा कि टॉपर्स ने IIT, NIT, VIT, JNU, दिल्ली यूनिवर्सिटी और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग, ह्यूमेनिटीज, विज्ञान, कॉमर्स, मेडिकल साइंस और आर्किटेक्ट में ग्रेजुएशन किया है।

5.8 लाख कैंडिडेट्स ने दी UPSC 2025 परीक्षा

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। कुल 14,627 उम्मीदवार लिखित (मुख्य) परीक्षा के लिए योग्य पाए गए जो सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। इनमें से 2,845 उम्मीदवार इंटरव्यू के चुने गए। इनमें से 1,009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग ने अनुशंसित किया है।

UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून, 2024 को हुई थी, जबकि मेन्स परीक्षा का आयोजन 20 से 29 सितंबर, 2024 के बीच हुआ था। वहीं, इंटरव्यू जनवरी से अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित किया गया था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular