Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर में पति के दाेस्त ने किया दुष्कर्म: पीड़िता बोली, आरोपी...

ग्वालियर में पति के दाेस्त ने किया दुष्कर्म: पीड़िता बोली, आरोपी ने बेटी को मारने की धमकी दी फिर कमरे मे खींच ले गया – Gwalior News



दुष्कर्म का आरोपी रंजीत सिंह प्रजापति

ग्वालियर में एक 21 साल की विवाहिता से उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। घटना के समय विवाहिता घर में अकेली थी, पति ड्यूटी पर गया था। अचानक दोस्त घर पर आ गया। ऐसे में पीड़िता की पांच महीने की बेटी की हत्या की धमकी देकर आरोपी उसे कमरे में खींच ले गय

.

घटना 19 अप्रैल को तिघरा रोड इलाके की है। पति के ड्यूटी से लौटने के बाद विवाहिता ने आप बीती सुनाई। जिस पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के तिघरा रोड निवासी नवविवाहिता ने पति के साथ थाना पहुंचकर अपने साथ दुष्कर्म होने की बात बताई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से भिंड के गोहद की रहने वाली है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई और पांच महीने की एक बेटी है।

पति ग्वालियर में एक प्राइवेट फर्म में ड्यूटी करता है। 19 अप्रैल की बात है, जब वह घर बेटी के साथ अकेली थी, तभी दोपहर के समय पति के दोस्त रंजीत प्रजापति निवासी गोहद भिंड घर आया था। जब उसने आने का कारण पूछा तो रंजीत का कहना था कि वह यूं ही मिलने आया है। जान पहचान होने पर उसे घर में आने दिया।

इस दौरान महिला की बच्ची रोने लगी तो वह उसे कमरे में सुलाने चली गई। कुछ देर बाद आई तो रंजीत उसे जबरन दूसरे कमरे में खींचकर ले जाने लगा। महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने मासूम बच्ची को मारने की धमकी दी। जिस पर महिला डर गई। आरोपी दोस्त ने दुष्कर्म किया और धमकाते हुए चला गया।

पति के घर लौटते ही सुनाई आपबीती जब महिला का पति शाम को घर लौटा तो उसने रंजीत द्वारा की गई पूरी घटना उसे बता दी। जिस पर पति उसे लेकर जनकगंज थाना पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने तत्काल महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया। साथ ही दबिश देकर आरोपी रंजीत प्रजापति को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular