Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeमध्य प्रदेशसागर के देवरी में बस हादसा, 30 यात्री घायल: ​​​​​​​अनियंत्रित होकर...

सागर के देवरी में बस हादसा, 30 यात्री घायल: ​​​​​​​अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी, नरसिंहपुर से सागर आ रही थी गाड़ी – Sagar News


घटनास्थल पर पड़ी बस, लोगों की भीड़ लगी।

सागर के देवरी में बुधवार को तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब 30 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें देवरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की

.

जानकारी के अनुसार, अमरदीप ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 15 पीए 0645 बुधवार को नरसिंहपुर से सवारियां लेकर सागर आ रही थी। इसी दौरान बस देवरी बस स्टैंड पर पहुंची। जहां से सागर की ओर रवाना हुई। तभी बायपास पर पेट्रोल पंप के आगे अचानक बस अनियंत्रित हुई और बीच सड़क पर पलट गई। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़।

आसपास के लोग दौड़े और बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस और एसडीओपी शशिकांत सरयाम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले में बस पलटने के कारणों की जांच कर रही है।

अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया।

अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular