Friday, April 25, 2025
Friday, April 25, 2025
Homeछत्तीसगढतांत्रिक ने सोने के अंडे के नाम पर की धोखाधड़ी: कोरबा...

तांत्रिक ने सोने के अंडे के नाम पर की धोखाधड़ी: कोरबा के तांत्रिक ने सूरजपुर में बैंक कर्मचारी से 14.9 लाख ठगे,पुलिस ने किया गिरफ्तार – Korba News


सोने का अंडा निकालने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खुद को तांत्रिक बताकर करोड़पति बनाने का सपना दिखाने वाले ठग को गिरफ्तार किया गया है। शातिर ठग ने सूरजपुर के बैंक के कर्मचारी को जमीन से गड़ा धन निकालकर उसे सोने में बदलने का झांसा देकर उससे 14.9 लाख रुपए की ठगी की ठगी कर डाली। सूरजपुर पुलिस ने आरोपी

.

मामला जून 2022 का है। सूरजपुर के ग्राम खोंड़ निवासी अभिषेक प्रताप सिंह की मुलाकात बैंक में विमल सिंह ठाकुर से हुई थी। विमल ने अभिषेक को कोरबा के तांत्रिक नरेश पटेल से मिलवाया। नरेश ने जमीन से गड़ा धन निकालने का दावा किया।

जब सूरजपुर के ग्राम खोंड़ निवासी अभिषेक प्रताप सिंह ने थाना रमकोला में शिकायत दर्ज कराई थी। बैंक में काम के दौरान उसकी मुलाकात विमल सिंह ठाकुर से हुई, जिसने उसे तांत्रिक नरेश पटेल से मिलवाया। तांत्रिक ने जमीन से गड़ा धन निकालकर सोने में बदलने का भरोसा दिलाया।

हंडा को सोने में बदलने के एवज में ठगे 14 लाख

तांत्रिक नरेश पटेल और उसका साथी मनोज कुमार अभिषेक के घर पहुंचे। उन्होंने तंत्र-मंत्र कर जमीन से एक हंडा निकाला। इसे कमरे में बंद कर दिया गया। आरोपियों ने कहा कि विशेष पूजा से हंडा सोने में बदल जाएगा। पूजन सामग्री के नाम पर उन्होंने अभिषेक से 14.09 लाख रुपए ले लिए।

जब हंडा खोला गया तो उसमें सिर्फ मिट्टी निकली। अभिषेक ने धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी नरेश पटेल फरार था।

एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रभारी विमलेश दुबे की टीम ने मंगलवार को नकटीखार से नरेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगी की रकम से उसने नकटीखार में मकान बनवाया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular