Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeछत्तीसगढमुंगेली जिले का नया मास्टर प्लान तैयार: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी...

मुंगेली जिले का नया मास्टर प्लान तैयार: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर होगा विशेष फोकस; नशा मुक्ति पर जोर – Mungeli News


मुंगेली के नए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिले के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की है। जिसके मुताबिक नगर के लिए एक नया मास्टर प्लान बनाया जाएगा। बुनियादी सुविधाओं में सड़क, नाली, बिजली और पानी की व्यवस्था को सुधारा जाएगा।

.

जल संरक्षण के लिए वाटर रिचार्जिंग, वर्षा जल संचयन और प्याऊ घर की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।

मुंगेली के नए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने प्रेस वार्ता ली

युवाओं और महिलाओं के कौशल पर फोकस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

अधिकारियों को जिले का नया मास्टर प्लान बताया गया

अधिकारियों को जिले का नया मास्टर प्लान बताया गया

शिक्षा, स्वास्थ्य को मिली प्राथमिकता

कलेक्टर कुमार ने जिले में चार क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचा शामिल हैं। कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया।

कार्यक्रम में एडीएम निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव और कई मीडियाकर्मी उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular