Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeदेशअग्निवीर में धोखाधड़ी का आरोप, 3 नेवी ऑफिसर गिरफ्तार: भर्ती के...

अग्निवीर में धोखाधड़ी का आरोप, 3 नेवी ऑफिसर गिरफ्तार: भर्ती के नाम पर कैंडिडेट्स से एक लाख तक वसूले; पुलिस ने 12 बैंक अकाउंट सीज किए


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में अग्निवीर योजना में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 3 नेवी अफसरों को गिरफ्तार किया गया है। खुर्दा पुलिस ने गुरुवार को ये कार्रवाई की। एक अफसर रिटायर हो चुका है।

इन पर आरोप है कि ये कैंडिडेट्स को भर्ती में मदद करने का भरोसा दिलाते थे और उनसे पैसे ऐंठते थे। पुलिस ने बताया कि IANS केसरी पर तैनात सत्यम चाहर, IANS चिल्का पर तैनात विनय कुमार रे और रिटायर्ड अफसर भूषण को अरेस्ट किया गया है। भूषण उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

ट्रेनिंग अफसर ने की थी शिकायत

खुर्दा एसपी सागरिका नाथ ने कहा कि IANS चिल्का के ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर अद्वितीय सिंह इन लोगों को बारे में शिकायत की थी। आरोप है कि ये लोग अग्निवीर और सामान्य भर्ती कराने के नाम पर उम्मीदवारों से पैसे वसूल रहे थे। ये लोग कैंडिडेट्स को धमकाते भी थे।

ये कैंडिडेट्स से कहते थे कि मेडिकल जांच, पुलिस वेरिफिकेशन और भर्ती में मदद करेंगे। वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर इन्होंने कई ग्रुप बना रखे थे, जिनके जरिए ये डॉक्यूमेंटेशन का झांसा देते थे। इन्होंने कैंडिडेट्स से 30 हजार से एक लाख रुपए तक लिए हैं।

एसपी नाथ ने बताया कि पुलिस टीम ने इन लोगों के लेन-देन के डॉक्युमेंट्स जब्त किए हैं। 2 और व्यक्तियों की तलाश की जा रही है, जिन पर इस तरह के आरोप पहले भी लग चुके हैं। हम पिछली शिकायतों में भी इनके रोल की जांच कर रहे हैं। हमने 12 बैंक अकाउंट सीज कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular