Sunday, June 1, 2025
Sunday, June 1, 2025
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश में सबसे गर्म रहा कानपुर: पारा 44 डिग्री पहुंचा; थार...

प्रदेश में सबसे गर्म रहा कानपुर: पारा 44 डिग्री पहुंचा; थार से आई गर्म हवाओं ने किया परेशान, 28 से दोपहर बाद बारिश – Kanpur News


सुबह से ही निकली कड़ी धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है।

थार मरुस्थल, राजस्थान से आई गर्म हवाओं ने कानपुर का पारा एक दम से बढ़ा दिया है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर कानपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे और गर्म रहने वाले हैं।

.

दोपहर में चली लू, रात में मौसम कूल शुक्रवार दोपहर को लू और हीटवेव चली वहीं दिन ढलने के बाद रात होते ही मौसम में गर्मी काफूर हो जा रही है। रात में गर्मी का एहसास बिल्कुल भी नहीं हो रहा है।

न्यूनतम तापमान अब भी 20 डिग्री के अंदर बने हुए हैं। शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम होकर 19.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं शनिवार सुबह से धूप निकली हुई है।

दिन में निकल रही कड़ी धूप ओर चल रही लू से लोग बाहर इस तरह निकल रहे हैं।

थार मरुस्थल से आई गर्म हवाओं ने झकझोरा मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन जो राजस्थान के ऊपर बन गया है उसके कारण अब हवाएं थार मरुस्थल राजस्थान से होकर आना शुरू हो गई है, जिससे कानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म शुष्क हवाएं बह रही हैं।

दोपहर बदलेगा बदलेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री जा सकते हैं। वहीं 28 व 29 अप्रैल से प्री मॉनसून की बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश से आगे बढ़ते हुए कानपुर मंडल उत्तर प्रदेश और पूर्वी जिलों सहित उत्तर भारत सहित देश कई प्रदेशों में फिर से शुरू हो सकती है।

जिसमें बारिश ओले तेज हवाएं, अंधड़, ओलावृष्टि भी हो सकती है। कानपुर में 28 से दोपहर बाद बारिश के आसार बन रहे हैं।

बारिश होने से मिलेगी राहत बारिश का सिलसिला 28 से शुरू होकर 5 मई तक रुक-रुककर जारी रहेगा। बारिश से तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकते हैं। 28 अप्रैल से 5 मई तक गर्मी राहत मिलने की संभावना है। तापमान इन दिनों 36 डिग्री से 37 तक रह सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular