Wed, 07 Oct 20262:44 PM
Wed, Oct 7, 2026Updated 2:44 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

वृंदावन में दर्दनाक हादसा—वाटर टैंक की सफाई के दौरान 4 बच्चों की मौत एक की हालत गंभीर

WhatsAppFacebookX

News video GIF

जनपद मथुरा

वृंदावन क्षेत्र से इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक रेजिडेंशियल गुरुकुलम में उस समय हड़कंप मच गया जब पानी की टंकी की सफाई के दौरान पांच बच्चे टैंक के अंदर चले गए
बताया जा रहा है कि टैंक में गंदा पानी जमा था सफाई के लिए सबसे पहले एक बच्चा अंदर उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर चार अन्य बच्चे भी टैंक के अंदर चले गए
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल सभी बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। पांचों बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चार बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई मृतकों की उम्र करीब 17 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है
वहीं, एक बच्चे की जान बच गई है। उसे बेहतर निगरानी और उपचार के लिए जिला अस्पताल से रेफर किया गया है फिलहाल उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की पूरी तस्वीर सामने आ सके
पुलिस द्वारा मृतक बच्चों के परिजनों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
यह हादसा कई गंभीर सवाल भी खड़े करता है कि आखिर बच्चों को पानी की टंकी के अंदर उतरने की अनुमति कैसे मिली और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं थे जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी