Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में 9 लोगों का मर्डर: सुकमा...

छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में 9 लोगों का मर्डर: सुकमा में DRG जवान समेत 5 की हत्या, बलौदाबाजार में 4 का हथौड़े से कुचला सिर – Chhattisgarh News


छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में हेड-कॉन्स्टेबल के पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया। बच्चों ने बताया कि हम डर से छिप गए थे। गांववाले उनकी आंखों के सामने माता-पिता, दादा-दादी और बुआ की हत्या की गई। परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर

.

वहीं 5 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू टोना के शक में 4 लोगों की बेरहमी से हत्या की गई थी। चारों के सिर को पत्थर तोड़ने वाले हथौड़े से कुचला गया था। मरने वालों में 2 बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे। 5 दिन में ये 9वीं हत्या है।

सभी आरोपी भी गांव के ही लोग हैं जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।

पहली वारदात- सुकमा….

गांव में ग्रामीणों की मौत को लेकर जादू टोना का था शक

दरअसल, मौसम कन्ना झाड़-फूंक का काम करता था। लोग उसके पास झाड़ फूंक कराने आते थे। इसी बीच पिछले कुछ दिनों पहले गांव में कुछ ग्रामीणों की मौत हुई थी। ऐसे में गांव के लोग मौसम कन्ना और उसके परिवार पर जादू टोना का शक करते थे। गांव के लोग परिवार से नाराज थे। रविवार को एकजुट होकर मौसम कन्ना के घर में घुस गए।

बच्चों की आंखों के सामने 5 लोगों की हत्या

इस दौरान शोर-शराबा सुनकर DRG जवान मौसम बुच्चा के 2 बच्चे गाय चराकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब परिवार पर हमला कर रहे थे, तो वह डर गए। पास में ही छिपकर पूरी घटना को देखते रहे। भीड़ उनको पीटती रही। कुछ लोग बीच-बचाव करने आए तो ग्रामीणों ने उन्हें भगा दिया।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही वारदात में इस्तेमाल लाठी-ठंडे को भी जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही वारदात में इस्तेमाल लाठी-ठंडे को भी जब्त किया है।

हर एक को पहचानते हैं, जिन्होंने परिवार की हत्या की

बच्चों ने बताया कि जब तक परिवार के लोगों को संभलने का मौका मिलता, सभी की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों ने बताया कि वे हर ग्रामीण को पहचानते हैं, जो उनके घर पर पहुंचे। उनके परिजनों की हत्या में शामिल थे।

पुलिस ने मृत परिवार का घर किया सील

पुलिस ने DRG जवान मौसम बुच्चा समेत परिवार के 5 लोगों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद मृत परिवार के घर को पुलिस ने सील कर दिया है। वहीं जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने अब तक 5 को गिरफ्तार किया

मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर पुलिस अफसर भी यहां जुटे हुए हैं। अब तक पुलिस ने 5 ग्रामीणों को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है, जबकि मृत जवान के बच्चों के मुताबिक हत्या में आधा से ज्यादा गांव शामिल था। वह हर किसी को जानते हैं।

जांच के बाद पुलिस करेगी खुलासा

हालांकि पुलिस अफसरों ने मामले में अंधविश्वास के चलते हत्या होने की बात कही है। वहीं मामले की जांच जारी होने की बात कहते हुए आगे कुछ भी बता पाने में असमर्थता जताई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।

मृतकों के नाम

  1. मौसम कन्ना, उम्र 60 साल
  2. मौसम बुच्चा, DRG जवान, उम्र 34 साल
  3. मौसम बिरी, पति मौसम कन्ना
  4. मौसम अरजो, उम्र 32 साल
  5. करका लच्छी, उम्र 43 साल

पकड़े गए 5 आरोपियों के नाम

  1. सवलम कन्ना, उम्र 21 साल
  2. सवलम लच्छा
  3. कारम सत्यम, उम्र 35 साल
  4. कुंजाम मुकेश, उम्र 28 साल
  5. पोड़ियाम एंका
4 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में 4 लोगों का मर्डर हुआ था।

4 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में 4 लोगों का मर्डर हुआ था।

दूसरी वारदात- बलौदाबाजार में 4 लोगों की हत्या

5 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था। वहां भी एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले। इस मामले में भी पुलिस ने गांव के ही 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा कि, कानून को मजबूत करने की जरूरत है।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा कि, कानून को मजबूत करने की जरूरत है।

सिर्फ टोनही कहने पर ही है 3 से 5 साल की सजा- दिनेश मिश्र

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि, इस मामलों के खिलाफ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 है। इसमें 3 से 5 साल की सजा होती है। हालांकि ऐसे केस में सुनवाई में ही काफी समय लग जाता है। कई बार न्याय मिलने में सालों लग जाते हैं। ऐसे केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाना चाहिए।

इससे संबंधित और भी खबरें…

1. बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी, पीट-पीटकर मार डाला: छत्तीसगढ़ में रातभर लाश के पास रहा पति, पकड़े जाने पर बोला-आपत्तिजनक हालत में थे दोनों

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति भड़क गया जिसके बाद गुस्से में पीट-पीटकर पत्नी की जान ले ली। मामला शोभा थाना इलाके के अड़गड़ी गांव का है। यहां पढ़िए पूरी खबर…

2. छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों का मर्डर: 5 आरोपियों ने हथौड़े से कुचल दिया सिर, जादू-टोना के शक में की हत्या



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular