Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeबिहारसदर अस्पताल से जन्म के 20 घंटे बाद नवजात चोरी: 8...

सदर अस्पताल से जन्म के 20 घंटे बाद नवजात चोरी: 8 किमी दूर बच्चे को 60 हजार में बेचा, दूध पिलाने के लिए बेटे को खोजती रही मां – Begusarai News


बेगूसराय सदर अस्पताल के SNCU में भर्ती एक नवजात की चोरी हो गई। शनिवार रात साढ़े 10 बजे उसका जन्म हुआ था। अगले दिन रविवार देर शाम करीब 6 बजे एक महिला SNCU से उठाकर ले गई और 60 हजार रुपए में बेच दिया।

.

2 घंटे के बाद 8 बजे दूध पिलाने के लिए मां को बच्चे को लेने SNCU में गई तो बच्चा नहीं मिला। सीसीटीवी की जांच हुई तो एक महिला बच्चे को ले जाती हुई दिखी।

पुलिस ने अस्पताल से 10 किमी दूर बच्चे को बरामद किया। जिसने बच्चे को खरीदा उसी के घर नवजात मिला। पुलिस ने महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

SNCU में बच्चा चोरी करने पहुंची महिला सीसीटीवी में कैद।

जन्म के बाद बच्चे की स्थिति थी नाजुक

दरअसल मुंगेर के रामनगर सूफियाबाद निवासी करण कुमार की पत्नी नंदनी गर्भवती होने के बाद अपने मायके बेगूसराय के लोहिया नगर झोपड़पट्टी में थी। प्रसव पीड़ा होने के बाद शनिवार रात वो आशा के साथ बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंची। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया।

बच्चे की स्थिति गंभीर थी, जिस कारण सदर अस्पताल के SNCU में भर्ती कराया गया। बच्चा चोरी होने की जानकारी के बाद सिविल सर्जन भी सदर अस्पताल पहुंचे, उन्होंने नगर थाना को इसकी सूचना दी।

बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर जाती महिला।

बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर जाती महिला।

किसी महिला को बेचा था बच्चा

पूछताछ में महिला गार्ड ने कहा कि एक औरत आई और दूध पिलाने के लिए नंदनी के बच्चे को मांगा। वहां से महिला नंदनी के पास न जाकर दो अन्य महिलाओं के साथ अस्पताल के बाहर निकल गई। सीसीटीवी में महिला को बाहर जाते देखा भी जा सकता है। महिला ने लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी एक महिला को बेच दिया।

वारदात के तीन घंटे के बाद नगर थाना की पुलिस ने बच्चे को भगवानपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया। फिलहाल बच्चे को ले जाने वाली महिला और ड्यूटी पर तैनात गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं

नगर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि नवजात बच्चे को ले जाने वाली महिला, उसके परिजनों और गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं, आगे की प्रक्रिया चल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular