चंडीगढ़ पीओ एंड समन स्टाफ ने किए भगोडे़ गिरफ्तार।
चेक बाउंस और चोरी जैसे अपराध कर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे, जिन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशानुसार पीओ एंड समन स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर शेर सिंह
.
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके परिवार वालों पर भी नजर बनाए हुए थी, क्योंकि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ देता है। इसी तरह पुलिस को जैसे ही आरोपियों की लोकेशन का पता चला, तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कर पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने इन 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. अमनप्रीत सिंह
- केस: FIR नंबर 219, वर्ष 2019
- धारा: 379 IPC (चोरी)
- थाना: थाना-03, चंडीगढ़
- गिरफ्तार आरोपी।
2. मकसूद अंसारी
- केस: FIR नंबर 129, वर्ष 2019
- धारा: 68-1(B), 510 IPC (शराब पीकर हुड़दंग करना)
- थाना: थाना-11, चंडीगढ़
- पीओ एंड समन स्टाफ ने किया भगोड़ा गिरफ्तार।
3. संतोष (पत्नी गुरदेव सिंह)
- केस: FIR नंबर 153, वर्ष 2017
- धारा: 379, 411 IPC (चोरी और चोरी की संपत्ति को रखना)
- थाना: थाना-19, चंडीगढ़
4. बलजीत सिंह
- केस: FIR नंबर 67, वर्ष 2020
- धारा: 61-1-14 आबकारी अधिनियम (अवैध शराब से संबंधित मामला)
- थाना: थाना मलोया, चंडीगढ़
5. संजीव कुमार
- केस: धारा 138 NI Act (चेक बाउंस केस)
6. विनोद कुमार
- केस: धारा 138 NI Act (चेक बाउंस केस)
7. हिमांशी चोपड़ा
- केस: धारा 138 NI Act (चेक बाउंस केस)
8. परवीन कुमार
- केस: धारा 138 NI Act (चेक बाउंस केस)