Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeदेशखड़गे बोले- पहलगाम पर सर्वदलीय बैठक में PM नहीं आए: राजस्थान...

खड़गे बोले- पहलगाम पर सर्वदलीय बैठक में PM नहीं आए: राजस्थान कांग्रेस प्रेसिडेंट डोटासरा ने कहा- एक के बदले 100 सिर का क्या हुआ मोदीजी – Jaipur News


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा- देश की बदकिस्मती है कि जब देश के स्वाभिमान को धक्का पहुंचा हो, उस वक्त आप बिहार में चुनावी भाषण कर रहे थे।

.

सर्वदलीय बैठक में सब दलों के नेता आए, लेकिन दुख है कि पीएम मोदी उस बैठक में नहीं आए। बिहार दूर था क्या? सर्वदलीय बैठक में पीएम आते और योजना बताते। हमसे क्या मदद चाहिए। खड़गे सोमवार को जयपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- पहले पुलवामा में हुआ, अब पहलगाम में हुआ, यह चूक कहां हुई, यह पूछने का हिंदुस्तानी को अधिकार है। मोदीजी आपने वादे किए थे उनका क्या हुआ? एक के बदले 100 सिर कब आएंगे, उस वादे का क्या हुआ?

रैली के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान के कांग्रेस नेताओं के साथ तीन अलग-अलग बैठक करेंगे। इनमें संगठनात्मक मुद्दों पर फीडबैक लेने के साथ ही जिलों को नए सिरे से गाइडलाइन दी जाएगी।

संविधान बचाओ रैली के मंच पर केसी वेणुगोपाल से चर्चा करते मल्लिकार्जुन खड़गे। साथ में गोविंद सिंह डोटासरा भी बैठे हैं।

संविधान बचाओ रैली में खड़गे की कही 6 प्रमुख बातें…

पहलगाम आतंकी हमला: आप (मोदी) 56 इंच की छाती की बात करते हो। अरे बाबा, कम से कम पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक में बैठते तो हमें पता लगता कि क्या करने वाले हैं? हम सब पार्टियों के लोग थे, लेकिन उस पर कभी नजर करने की कोशिश नहीं की। ऐसा तो प्रधानमंत्री का एटीट्यूड है।

संविधान : अंबेडकर ने संविधान बनाया। उसी कारण एक मामूली चाय बेचने वाला आदमी पीएम बन सकता है। मेरे जैसा मिल मजदूर का बेटा देश के विपक्ष का नेता बन सकता है। संविधान रहा तो ही आप पीएम बनेंगे, गृह मंत्री बनेंगे।

महंगाई और बेरोजगारी : आज जितनी भी बड़ी स्कीम हैं, वो सब कांग्रेस की देन हैं। मोदी ने क्या दिया? मोदी ने महंगाई और बेरोजगारी दी है। मोदी 56 इंच की बात करते थे। अब मोदी की 56 इंच की छाती सिकुड़ गई है।

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम, दलित, संविधान, अंबेडकर समेत कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम, दलित, संविधान, अंबेडकर समेत कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।

दलित-पिछड़ा वर्ग : हमारा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मंदिर गया। उस मंदिर को इनके मूंछों वाले नेता ने गंगाजल से धुलवाया। अब हिंदू एकता की बात कहां गई? अमित शाह और इनके चेले चुनाव से पहले दलितों के घर जाकर खाना खाते थे। ऐसी खबरें चलती थी। ये दलित-पिछड़ों के ही बनाए तालाब से उन्हें पानी नहीं पीने देते। दलित-पिछड़े मूर्ति बनाते हैं, लेकिन उन्हें मूर्ति के हाथ नहीं लगाने देते। शाह और मोदी दलित-पिछड़ों को झुकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन झुकने वाले नहीं हैं।

अंबेडकर : अमित शाह ने संसद में कहा कि अंबेडकर, अंबेडकर इतना करते हैं, इतना नाम भगवान का लेते तो मोक्ष मिल जाता। बाबा साहेब के नाम से इतनी नफरत है। अंबेडकर जितना नाम भगवान का लेते तो स्वर्ग मिल जाता। अब हम तुम्हें स्वर्ग ही भेजेंगे। अब यह तो यमराज तय करेंगे कि स्वर्ग मिलेगा या नहीं।

मोदी के झूठ: मोदी के 12 झूठ हैं, मोदी कैसे प्रधानमंत्री हैं? काला धन वापस लाने, हर खाते में 15 लाख डालने, हर साल 2 करोड़ नौकरी, पेट्रोल-डीजल सस्ता, गंगा को साफ, हर भारतीय को घर, किसानों को एमएसपी, महंगाई खत्म करने जैसे उनके सभी वादे झूठे हैं।

अशोक गहलोत ने रैली में कहा कि आज देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

अशोक गहलोत ने रैली में कहा कि आज देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

गहलोत बोले- देश के लिए बलिदान देने वाले गांधी परिवार पर केंद्र सरकार हमले कर रही पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- सोनिया और राहुल गांधी के ​खिलाफ ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में चालान पेश कर दिया। कोई कैश ट्रांजैक्शन नहीं हुआ। गांधी परिवार का कोई सदस्य 35 साल से किसी पद पर नहीं है। सोनिया गांधी ने पीएम का पद स्वीकार नहीं किया। राहुल गांधी ने पीएम पद लेने से मना कर दिया था।

गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिए हैं। पंडित नेहरू आजादी के लिए जेल में रहे। आनंद भवन देश हित में दान कर दिया। इंदिरा और राजीव गांधी देश की एकता-अखंडता के लिए शहीद हो गए। उस परिवार पर आज हमले किए जा रहे हैं।

पायलट बोले- महाराष्ट्र में वोटर्स से ज्यादा वोट पड़े पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा- आज संविधान पर हर तरफ से हमले किए जा रहे हैं। बीजेपी संविधान के प्रावधानों को कमजोर कर रही है। इसका डटकर मुकाबला करना है। चुनाव आयोग कमजोर हो गया है। महाराष्ट्र में वोटर्स से ज्यादा वोट पड़ गए, इसे क्या कहा जाएगा? चुनाव आयोग क्या कर रहा था?

देखिए, कांग्रेस की रैली से जुड़ी PHOTOS…

रैली के दौरान सीपी जोशी, सचिन पायलट, टीकाराम जूली, केसी वेणुगोपाल समेत अन्य कांग्रेस नेता।

रैली के दौरान सीपी जोशी, सचिन पायलट, टीकाराम जूली, केसी वेणुगोपाल समेत अन्य कांग्रेस नेता।

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में महिलाएं अपने हाथों में बैनर लेकर पहुंची। इन पर 'जय संविधान, जय भारत' लिखा था।

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में महिलाएं अपने हाथों में बैनर लेकर पहुंची। इन पर ‘जय संविधान, जय भारत’ लिखा था।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जयपुर एयरपोर्ट पर अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने अगवानी की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जयपुर एयरपोर्ट पर अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने अगवानी की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर अगवानी करते अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा और गोविंद सिंह डोटासरा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर अगवानी करते अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा और गोविंद सिंह डोटासरा।

मल्लिकार्जुन खड़गे की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा।

मल्लिकार्जुन खड़गे की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा।

कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार के खिलाफ अलग-अलग तरह के बैनर लेकर पहुंचे।

कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार के खिलाफ अलग-अलग तरह के बैनर लेकर पहुंचे।

रैली के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता भी पहुंचीं।

रैली के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता भी पहुंचीं।

सभा में एंट्री पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यहां पार्टी के लोगों के साथ पुलिस भी तैनात की गई।

सभा में एंट्री पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यहां पार्टी के लोगों के साथ पुलिस भी तैनात की गई।

संविधान बचाओ रैली के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए।

संविधान बचाओ रैली के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए।

जयपुर के रामलीला मैदान में संविधान बचाओ रैली के लिए मंच तैयार किया गया। इसमें कांग्रेस के मंडल अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया।

जयपुर के रामलीला मैदान में संविधान बचाओ रैली के लिए मंच तैयार किया गया। इसमें कांग्रेस के मंडल अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular