Thursday, June 12, 2025
Thursday, June 12, 2025
Homeहरियाणाभिवानी-दादरी के किसानों का 350 करोड़ बीमा क्लेम अटका: भाकियू युवा...

भिवानी-दादरी के किसानों का 350 करोड़ बीमा क्लेम अटका: भाकियू युवा प्रदेशाध्यक्ष बोले- तुरंत जारी करें राशि, अन्यथा बैठक करके लेंगे कड़ा फैसला – Bhiwani News


भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद

भिवानी व चरखी दादरी के खरीफ 2023 का करीब 350 करोड़ रुपए बीमा नहीं मिलने का मुद्दा फिर गर्मा गया है। भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि दादरी जिले के 150 करोड़ रुपए व भिवानी जिले के 200 करोड़ रुपए अभी तक किसानों को नहीं मिले। ख

.

किसानों के 350 करोड़ रुपए डकारे

रवि आजाद ने कहा कि लोहारू में 19 अप्रैल का अल्टीमेटम दिया था। क्षेमा कंपनी में पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल का बेटा पार्टनर है। नियमों के खिलाफ जाकर बिना प्रमिशन के महंगे प्रीमियम पर बीमा किया गया और किसानों के साढ़े 350 करोड़ रुपए डकार लिए गए। जब इस मामले को उठाया और संघर्ष हुआ तो जेपी दलाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे मुख्यमंत्री से मिले हैं और जल्दी ही किसानों को बीमा क्लेम मिलेगा।

भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद

जेपी दलाल पर लगाए आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि जेपी दलाल से पूछना चाहते हैं कि जो चुनाव में खर्चा किया, वह पूरा बीमा क्लेम का पैसा था और जो डाका डाला वह सारा पैसा बीमा क्लेम का था। लोहारू की जनता हराकर गंदी राजनीति का जवाब दे चुकी है। 350 करोड़ रुपए भिवानी व चरखी दादरी जिले के किसानों का हक है। अगर जेपी दलाल की नियत साफ है तो वह तुरंत यह पैसा किसानों के खाते में डलवाएं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular