सतना के नई बस्ती भल्ला डेयरी फार्म के पास शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की हत्या हो गई। मृतक जमुना कोल और आरोपी दादू कोल रात भर साथ में शराब पी रहे थे। सुबह करीब 4 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपी दादू कोल को गिरफ्तार कर लिय
.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक और आरोपी पड़ोसी हैं, शुक्रवार रात को दोनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान नशे की हालत में दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। आरोपी दादू के हाथ पत्थर लगा और उसने जमुना के सिर पर दे मारा। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। आवाज सुनकर दौड़ें लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों ने कोलगवां थाना पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया।
रात भर साथ में शराब पी रहे थे मृतक और आरोपी
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 2 दिन पहले जमुना कोल के भतीजे की शादी थी। इस कार्यक्रम में कई रिश्तेदार आए हुए थे। पड़ोसी दादू कोल भी समारोह में शामिल था। शादी के बाद दोनों रात भर शराब पीते रहे। नशे में दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपी को अदालत लेकर पहुंची पुलिस
हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दादू कोल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है। थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि इस मामले में आरोपी से पूछताछ की गई है। विवाद का कोई पुराना कारण नहीं है। नशे के दौरान हुई कहासुनी ही हत्या की वजह बन गई।