Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई में किसान ने किया सुसाइड: पेड़ से लटकता मिला शव,...

हरदोई में किसान ने किया सुसाइड: पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस कार्रवाई में जुटी – Hardoi News


हरदोई में आज एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों के चलते पेड़ से लटकता हुआ मिला है। बताया गया कि किसान अपने खेत देखने गया हुआ था इसके बाद उसके घर में पेड़ से शव लटके होने की सूचना मिली। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर

.

पिहानी थाना क्षेत्र के टण्डौरखेड़ा गांव में खेत देखने गए एक किसानका शव पेड़ से लटकता देखा गया। जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी राकेश ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनके भाई शिवसरन भोर करीब साढ़े तीन बजे बटाई पर लिए खेत मे खड़ी फसल देखने गया था।

सुबह उसका शव खेत मे खड़े नीम के पेड़ में गमछे से लटकता देखा गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। मृतक शिवसरण पुत्र जयराम के 2 लड़के और एक लड़की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular