Saturday, June 7, 2025
Saturday, June 7, 2025
Homeराज्य-शहरतिलक से एक दिन पहले बोलेरो से दूल्हे की मौत: मऊगंज...

तिलक से एक दिन पहले बोलेरो से दूल्हे की मौत: मऊगंज में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को मारी थी टक्कर, दो घायल – Mauganj News


मऊगंज जिले में बुधवार रात 7 बजे बोलेरो वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। उसका गुरुवार को लगन कार्यक्रम होने वाला था। 11 मई को शादी थी। हादसे में उसके साथ खड़े दो और लोग घायल हुए हैं। घटना हनुमना थाना क्षेत्र के नईया नाला के पास की है।

.

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम वीरेंद्र तिवारी था। वह मिश्रगवा के रहने वाले थे। वीडियोग्राफी का काम करते थे। कल शाम वह हनुमना से अपने गांव मिश्रगवा जा रहे थे। रास्ते में दो परिचित मिल गए। वह सड़क किनारे खड़े होकर उनसे बात करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने तीनों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गड्ढे में जा गिरे। वीरेंद्र को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल रीवा ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज हनुमना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

वीरेंद्र के घर में मानस का आयोजन चल रहा था। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है।

वीरेंद्र की मौत की खबर सुनकर परिजन और ग्रामीण अस्पताल में इकट्‌ठा हो गए।

वीरेंद्र तिवारी वीडियोग्राफर थे।

वीरेंद्र तिवारी वीडियोग्राफर थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular