Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeझारखंडखेलो इंडिया में राजकमल स.वि.मंदिर के रणवीर ठाकुर ने झारखंड के लिए...

खेलो इंडिया में राजकमल स.वि.मंदिर के रणवीर ठाकुर ने झारखंड के लिए जीता कांस्य पदक

धनबाद, 9 मई 2025:भारत सरकार की महत्वाकांक्षी खेल योजना खेलो इंडिया युथ गेम्स 2025 में राजकमल स.वि.मंदिर के कक्षा 12वीं के छात्र रणवीर ठाकुर ने झारखंड का नाम रोशन किया है। बिहार के बोधगया में 3 से 8 मई तक आयोजित गतका चैम्पियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।

पप्पू कुमार, शारीरिक आचार्य और गतका प्रशिक्षक, ने बताया कि रणवीर ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को हराया। सेमीफाइनल में झारखंड की टीम को पंजाब से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद रणवीर ने अपनी मेहनत और कौशल को साबित किया। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से केवल 16 चयनित राज्यों के खिलाड़ी ही हिस्सा लेते हैं।

झारखंड सरकार द्वारा खेल नीति के तहत रणवीर ठाकुर को नगद राशि से सम्मानित किए जाने की संभावना है।राजकमल स.वि.मंदिर परिवार में खुशी का माहौल है, जहां विद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप-प्राचार्य मनोज कुमार, उप-प्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी कमल नयन, और पार्थ सारथी सरकार ने रणवीर ठाकुर और उनके कोच को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रणवीर ठाकुर की इस सफलता ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि खेल के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह और प्रेरणा भी बढ़ाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular