रतलाम पुलिस भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद अलर्ट पर है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी है। होटल, लॉज, धर्मशालाओं में रूके लोगों के बारे में जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस की टीम नजर रख रही है। बम स्क्वाड भी अलग-अलग स्थानों
.
पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद जिले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने रतलाम व जावरा में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की जा रही है।
जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशालाओं रूकने वालों व किरायेदारों की जानकारी एकत्र करने को कहा। पुलिस की टीम ने जावरा में चेकिंग अभियान चलाया। होटल, धर्मशालाओं, लॉज में रूकने वाले संदिग्धों की जांच। उनके सामान की चेकिंग की।
रतलाम पुलिस ने जारी की सोशल मीडिया एडवाइजरी।
होटल वालों से मांगी जानकारी पुलिस ने जिले के सभी होटल, लॉज संचालकों को निर्देशित किया। कहा गया कि आपके यहां रुकने वाले समस्त लोगों की संपूर्ण जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा में दे। पहचान पत्र का परीक्षण करे। सभी दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को भी अपने यह कार्य करने वाले कर्मचारियों की जानकारी वैध पहचान दस्तावेजों के साथ संबंधित थाने पर जमा करने को कहा है।

साइबर टीम सोशल मीडिया पर नजर रख रही।
विवादित पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई वर्तमान हालात को देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए साइबर की टीम वॉच कर रही है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से जो निर्देश मिले है, उसके तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। कोई भी किसी प्रकार से अवांछित वीडियो, विवादित पोस्ट शेयर करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।