भारत-पाक के बीच अमेरिका के हस्तक्षेप से सीजफायर पर सहमति देने को लेकर कांग्रेस के नेता मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 26/11 मुंबई हमले के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख
.
39 सेकंड के वीडियो में प्रधानमंत्री कह रहे हैं…
पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। ये लव लेटर लिखना बंद करना चाहिए। इंटरनेशनल प्रेशर पैदा करने की ताकत आज हिन्दुस्तान में है। पूरी दुनिया पर आज हम प्रेशर पैदा कर सकते हैं। पाकिस्तान हमको मारकर चला गया। मुंबई में हमला बोल दिया। हमारे मंत्री जी अमेरिका गए और रोने लगे कि ओबामा, ओबामा… ये हमको मारकर चला गया। पड़ोसी मारकर चला जाए और आप अमेरिका जाते हो? पाकिस्तान जाओ न। पाकिस्तान जिस भाषा में समझे, समझाना चाहिए।

दिग्विजय ने लिखा, पड़ोसी मार कर चला गया तो अमेरिका क्या जाना – पाकिस्तान जाओ न। पाकिस्तान जिस भाषा में समझे समझाना चाहिए। मोदी जी की कथनी और करनी में अंतर। कोई नई बात नहीं है।
दिग्विजय के ट्वीट पर वीडी शर्मा का जवाब


