ऑपरेशन सिंदूर की जाँबाज महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के द्वारा की गई अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा विजय शाह का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस ने मंत्री क
.
सरगुजा कांग्रेस ने प्रतीकात्मक रूप से पुतले का मुँह काला कर, गले में जूते की माला पहनाकर उसका दहन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि भाजपा के मंत्री का महिला सेनाधिकारी पर की गई ओछी टिप्पणी युद्धकाल में सेना का मनोबल तोड़ने वाला है।
कांग्रेस ने निकाली रैली, की नारेबाजी
कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार पुश्तों से भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर रहा है। ऐसे देश प्रेमी परिवार की महिला सेनाधिकारी को आतंकवादी की बहन कहना शर्मनाक होने के साथ ही देशद्रोह भी है, जिसपर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।

पुतले पर कालिख पोता, फिर किया दहन
मंत्री का बयान अपमान जनक, बर्खास्त करें कांग्रेस की पूर्व पार्षद शमा परवीन ने कहा कि मंत्री विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को अपमानित किया गया। इस मामले में सरकार और विजय शाह दोनों माफी मांगें और तत्काल कार्रवाई हो। मंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए। पूर्व पार्षद गीता रजक ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने देश की ऐसी महान बेटी का अपमान किया है, जो जिसपर पूरे देश को गर्व है। मंत्री विजय शाह पर तत्काल कार्रवाई हो। उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए।
ये रहे उपस्थित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में अजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, संजय विश्वकर्मा , राम विनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, शफीक खान, दुर्गेश गुप्ता, सरोज साहू, अरुण मिंज, राशिद अहमद, संजीव मंदिलवार, पपिंदर सिंह, अशोक अग्रवाल, हरभजन भामरा, अनिल सिंह, अनूप मेहता, अशफाक अली, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, प्रभात रंजन सिन्हा, लालचंद यादव, लक्ष्मी गुप्ता, शिवेश सिंह, आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवक कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।