Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeबिहार'ऑपरेशन सिंदूर' के सम्मान में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा: पंचायत फेम...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सम्मान में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा: पंचायत फेम चंदन रॉय होंगे शामिल, दिनकर गोलंबर से अटल पार्क तक जाएगी यात्रा – Patna News


‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा की फाइल फोटो।

भारतीय सेना के शौर्य और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के सम्मान में आज राजधानी पटना में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा NRI सेल की ओर से आयोजित इस तिरंगा यात्रा में नेता, अभिनेता सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। सभी हाथों में तिरंगा लेकर

.

पंचायत फेम चंदन राय तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

इस यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही इस तिरंगा यात्रा में बॉलीवुड अभिनेता और ‘पंचायत’ वेब सीरीज फेम चंदन रॉय भी शामिल होंगे। वो शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट करेंगे।

‘पंचायत’ वेब सीरीज के एक सीन में जितेंद्र के साथ चंदन रॉय।

दिनकर गोलंबर से होगी तिरंगा यात्रा की शुरुआत

कार्यक्रम में संयोजक मनीष सिन्हा ने बताया कि तिरंगा यात्रा शाम 5 बजे राजेंद्र नगर स्थित दिनकर गोलंबर से शुरू होगी। हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होंगे। कंकड़बाग स्थित अटल पार्क के पास यात्रा समाप्त होगी। यात्रा का उद्देश्य देश के वीर जवानों के शौर्य को सम्मानित करना और आम नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त बनाना है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से आतंकियों को मिला करारा जवाब

मनीष सिन्हा ने आगे कहा कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस को भी तबाह किया। पाकिस्तान को अमेरिका से सीजफायर की अपील करनी पड़ी। भारत ने संघर्ष विराम अपनी शर्तों पर स्वीकार किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular