Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeमध्य प्रदेशशिवपुरी में बारात के दौरान डांस को लेकर विवाद: फक्कड़ कॉलोनी...

शिवपुरी में बारात के दौरान डांस को लेकर विवाद: फक्कड़ कॉलोनी में युवक को बारातियों ने पीटा, पत्थर मारा; गंभीर घायल – Shivpuri News


शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र की फक्कड़ कॉलोनी में बुधवार रात बारात में शामिल युवकों के बीच डांस के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक को बारातियों ने बेरहमी से पीट दिया और पत्थर पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल

.

जानकारी के अनुसार, मोहना से विकास जाटव की बारात फक्कड़ कॉलोनी स्थित भूरा जाटव के घर आई थी। रात करीब 1 बजे बारात जैसे ही लड़की वालों के घर के बाहर पहुंची, वहां डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दौरान किशन शाक्य पिता छोटेलाल निवासी मोहना (25) का डांस कर रहे अन्य युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

डांस के दाैरान विवाद, युवक को पत्थर मारा

इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि कुछ युवकों ने मिलकर किशन की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक ने बड़ा पत्थर उठाकर किशन के ऊपर पटक दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल किशन को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गुरुवार दोपहर किशन शाक्य व उसके परिजनों ने फिजिकल थाना पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। किशन ने बताया कि हमला करने वाले युवक मोहना के नहीं थे। संभवतः वे दूल्हे के रिश्तेदार या बाहर के दोस्त हो सकते हैं।

फिजिकल थाने के एसआई देवराज सिंह ने बताया

परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल हमलावर युवकों की पहचान की जा रही है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular