Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeपंजाबअबोहर में युवक ने निगला जहर: घरेलू विवाद के चलते परेशान,...

अबोहर में युवक ने निगला जहर: घरेलू विवाद के चलते परेशान, बठिंडा किया गया रेफर, दो बच्चों का पिता – Abohar News


अबोहर में युवक का उपचार कराने पहुंचे परिजन

फाजिल्का के अबोहर में नई आबादी में रहने वाले 35 वर्षीय नीरज ने घरेलू विवाद के कारण जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। नीरज जगदीश लाल के पुत्र हैं और दो बच्चों के पिता हैं।

.

घटना आज दोपहर की है। विषैली वस्तु के सेवन के बाद नीरज की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टर सुरेश कंबोज ने बताया कि नीरज ने जो विषैली वस्तु ली है, वह अत्यंत खतरनाक है।

बीमार युवक को हायर सेंटर लेकर जाते परिजन

प्राथमिक उपचार के बाद नीरज को एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया है। उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और वह मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular