Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमहिला सशक्तिकरण की अग्रदूत थीं रानी अहिल्याबाई होल्कर: पूर्वमंत्री बोले- माहेश्वरी...

महिला सशक्तिकरण की अग्रदूत थीं रानी अहिल्याबाई होल्कर: पूर्वमंत्री बोले- माहेश्वरी साड़ी उद्योग से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया, कुशल प्रशासक भी थीं – Ghazipur News


कृपा कृष्ण ‘केके’ | गाजीपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर में रानी अहिल्याबाई होल्कर जंयती पर कार्यक्रम का आयोजन।

गाजीपुर में रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने रानी अहिल्याबाई के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई एक कुशल प्रशासक और राजनीतिज्ञ थीं।

उन्होंने मालवा में महेश्वर में महिलाओं के लिए साड़ी उद्योग की शुरुआत की। यह माहेश्वरी साड़ी विश्व प्रसिद्ध हो गई। विजय मिश्र ने कहा कि अहिल्याबाई ने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

कार्यक्रम में विजय मिश्र ने कहा कि अंग्रेजी शासन और कांग्रेस काल में भारतीय संस्कृति और महापुरुषों की उपलब्धियों की उपेक्षा की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सांस्कृतिक पुनरुत्थान और महिला सशक्तिकरण पर काम कर रही है।

इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय, मंडल अध्यक्ष राणा सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी मनोज यादव ने किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular