Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeबिहारपत्नी की हत्या मामले में पति, सास और ससुर गिरफ्तार: जमुई...

पत्नी की हत्या मामले में पति, सास और ससुर गिरफ्तार: जमुई में फंदे से लटका मिला था शव, 3 साल पहले हुई थी लव मैरिज – Jamui News



जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक शराबी पति ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही पत्नी शोभा देवी की फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में गुरुवार की शाम सिकंदर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारा पति मुरारी रविदास मृतका

.

गिरफ्तार पति की पहचान मोहम्मदपुर निवासी मुरारी रविदास उसकी मां चंपा देवी और पिता के रूप में की गई है। तीनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मृतका की मां ब्रह्मा देवी के द्वारा सिकंदरा थाने में अपने दामाद और सास,ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था।

जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया जिसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि 2022 में शोभा देवी ने मुरारी के साथ प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद उसके पति प्रतिदिन शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट और उसे प्रताड़ित कर रहा था। 27 मई को फंदे से झूलता उसका शव उसके ससुराल से बरामद किया गया था।

तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

सिकंदरा थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि शोभा देवी हत्याकांड मामले में उसके पति सास ससुर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular