इंदौर में इन दिनों रोज बारिश के आसार बन रहे हैं लेकिन मौसम बादलों के छाने तक ही सीमित है। अभी रोज सुबह बादल छा जाते हैं। इसके बाद धूप खिलती है और शाम तक धूप-छांव का दौर रहता है। हालांकि पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है ले
.
पिछले तीन दिनों से तापमान में हल्की गिरावट आई है। बुधवार को दिन का तापमान 35.6 (-5) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार को इसमें 2 डिग्री की गिरावट आई और 33.1 (-7) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिर भी अभी भी उमस बरकरार है। इसका सबसे ज्यादा असर दिन में महसूस हो रहा है।
इस बार इंदौर में नौतपा मिजाज के विपरीत ही है। 25 मई को दिन का तापमान 33.8 (-7) डिग्री सेल्सियस था और फिर उतार-चढ़ाव के बीच अभी भी लगभग उतना ही बना हुआ है जबकि मई में इन दिनों इंदौर में धूप के तेवर काफी तेज रहते हैं। पिछले साल 25 मई को पारा 44 डिग्री पार गया था।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक प्रदेश में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक ट्रफ एक्टिव है। सिस्टम के एक्टिव होने से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा लेकिन इंदौर में खास असर नहीं रहेगा।
इंदौर के मई का तापमान
दिन | दिन का तापमान | रात का तापमान |
1 मई | 42.0 (+1) | 26.4 (+3) |
2 मई | 41.4 (+1) | 25.4 (+2) |
3 मई | 40.8 (0) | 24.5 (+1) |
4 मई | 36.2 (-5) | 17.2 (-7) |
5 मई | 35 (-6) | 19.2 (-5) |
6 मई | 32.4 (-8) | 19.2 (-5) |
7 मई | 28.6 (-12) | 20.8 (-3) |
8 मई | 30.8 (-9) | 21.8 (-2) |
9 मई | 34 (-6) | 22.6 (-1) |
10 मई | 35.5 (-5) | 24.4 (0) |
11 मई | 35.9 (-4) | 25.4 (+1) |
12 मई | 36.7 (-3) | 25.4 (+1) |
13 मई | 36.3 (-4) | 23.6 (0) |
14 मई | 36.8 (-3) | 23.9 (0) |
15 मई | 36.4 (-4) | 26 (+1) |
16 मई | 36.9 (-4) | 25.2 (0) |
17 मई | 38.2 (-3) | 21.2 (-4) |
18 मई | 37.4 (-3) | 26 (+1) |
19 मई | 38.6 (-2) | 25.8 (+1) |
20 मई | 34.6 (-6) | 26.3 (+1) |
21 मई | 36.8 (-4) | 23.4 (-2) |
22 मई | 36.3 (-4) | 24.1 (-1) |
23 मई | 34.4 (-6) | 26.4 (+1) |
24 मई | 34.9 (-5) | 26.5 (+1) |
25 मई | 33.8 (-7) | 26.7 (+1) |
26 मई | 37.6 (-3) | 26.6 (+1) |
27 मई | 35.6 (-5) | 20.0 (-5) |
28 मई | 33.1 (-7) |