Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरसीहोर में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान: परिजन...

सीहोर में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान: परिजन घर के बाहर सो रहे थे; पुलिस जांच में जुटी – Sehore News



सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के मगरा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय अल्का (पिता राम सिंह) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

.

घटना रात करीब 9 बजे के बाद की है। परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद घर के बाहर सो गए थे। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि अल्का कवेलू वाले घर में फंदे से लटक रही थी।

एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया कि परिवार अभी शोक में है, जिस कारण आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में किशोरी द्वारा अज्ञात कारणों से यह कदम उठाया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular