Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरखंडवा में चार महीने से खाली हैं ग्रामीण-शहर अध्यक्ष पद: कांग्रेस...

खंडवा में चार महीने से खाली हैं ग्रामीण-शहर अध्यक्ष पद: कांग्रेस को रेस वाले घोड़े की तलाश; AICC ऑब्जर्वर रविवार को खंडवा में करेंगे मैराथन बैठकें – Khandwa News



एआईसीसी ऑब्जर्वर बनाए गए बृजेंद्र प्रताप सिंह।

खंडवा कांग्रेस पार्टी में पिछले चार महीने से ग्रामीण और शहर अध्यक्ष के पद खाली हैं। अब कांग्रेस पूरे प्रदेश में नये जिलाध्यक्ष बनाने जा रही हैं। प्रदेश में संगठन सृजन कार्यक्रम के लिए आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी कह चुके हैं कि पार्टी को रेस वाले घोड

.

खंडवा के लिए AICC ऑब्जर्वर बनाए गए बृजेंद्र प्रताप सिंह रविवार को खंडवा आएंगे।

वे पांच दिन तक जिले में रहेंगे। यहां विधानसभा वार पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। उनके साथ जिला प्रभारी विपिन वानखेड़े, सह-प्रभारी रीना बौरासी भी मौजूद रहेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शोभा ओझा को ऑब्जर्वर बनाया गया है। फिलहाल ओझा का कार्यक्रम तय नहीं हुआ हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद होंगी मैराथन बैठकें AICC ऑब्जर्वर बृजेंद्र प्रताप सिंह रविवार 8 जून को खंडवा में दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे। गांधी भवन में दोपहर साढ़े 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद खंडवा विधानसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। अगले दिन 9 जून को हरसूद विधानसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। इसी तरह 10 जून को पंधाना और 11 जून को मांधाता विधानसभा में बैठक लेंगे। 12 जून को ओंकारेश्वर दर्शन कर दिल्ली रवाना होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular