Saturday, June 7, 2025
Saturday, June 7, 2025
Homeराज्य-शहरचाचा ने भतीजे को सिर में कुल्हाड़ी मारी, मौत: मैहर में...

चाचा ने भतीजे को सिर में कुल्हाड़ी मारी, मौत: मैहर में जमीनी विवाद में की हत्या, आरोपी फरार – Maihar News


घटना बंशीपुर अमिलिया गांव की है।

मैहर जिले के बंशीपुर अमिलिया गांव में जमीनी विवाद में शनिवार सुबह 11 बजे चाचा ने अपने भतीजे आशिक रावत पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

.

घटना के बाद आरोपी ने घायल आशिक को खेत में बने इंदारे में फेंक दिया। परिजन उसे मैहर सिविल अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान आशिक की मौत हो गई।

सिर में चोट लगने से खून अधिक बह गया। इससे आशिक की मौत हो गई।

मृतक के परिजन के अनुसार, आशिक का अपने चाचा लाली कोल से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते शनिवार सुबह लाली और उसके बेटे पवन ने आशिक पर हमला किया।

थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular